
पुलिस ने बनबसा से 7.28 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा
देवभूमि टुडे
चंपावत। बनबसा से एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक बनबसा से एक बाइक सवार युवक से पुलिस टीम ने 27 अक्टूबर को 7.28 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दबोचा गया। आरोपी की पहचान अमन चंद (25) निवासी भजनपुर बनबसा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बनबसा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल थे।



