शपथ संविधान की लेकर, आज से हम सरकार बनेंगे…

जनकवि शूल ने महिला प्रधानों को कुमाऊंनी काव्य कृति-म्यारा पहाड़कि चेलि भेंट की
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में ग्राम पंचायतों के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर महिलाओं को प्रेरित करने वाली कविता पाठ हुआ। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य और जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कविता पाठ किया। साथ ही उन्होंने कुमाऊंनी काव्य कृति-म्यारा पहाड़कि चेलि भेंट की। शूल ने ये कविता सुनाई।
जन-मत से हम जीत के आये, जन-गण का हम आभार करेंगे।ग्राम स्वराज था बापू का सपना, अब उस सपने को हम साकार करेंगे। शपथ संविधान की लेकर, आज से हम सरकार बनेंगे, निज गांवों के चहुंमुखी विकास का हम ही तो आधार बनेंगे। राग-द्वेष भुलाकर अब हम दूर करेंगे भ्रष्टाचार, दीन-हीन दबे-कुचलों में हम नहीं होने देंगे अब अत्याचार, अभाव-अशिक्षा-असमानता के तीक्ष्ण शूल जन-पथ से हम दूर करेंगे। सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर निज गांवों का विकास हम भरपूर करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जनकवि प्रकाश जोशी शूल, क्वेरालाघाटी चंपावत।

error: Content is protected !!