

गडयूड़ा में अराजक तत्वों ने काटी पाइप लाइन
देवभूमि दुडे, दीपक शर्मा
चंपावत/भिंगराड़ा। पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा में पेयजल किल्लत लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बाजार की पेयजल लाइन में पानी बंद होने से लोग हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक उपाय करने को मजबूर हैं। नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति को जल्द सुचारू करने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों के मुताबिक गड्यूड़ा तोक में कुछ अराजक तत्वों ने करीब तीन मीटर पाइप लाइन रातों रात काट दिया। जिससे पानी की सप्लाई पर असर पड़ा। दोनों क्षेत्रों की एक हजार से अधिक की आबादी वाले भिंगराड़ा क्षेत्र में पेयजल को लेकर मारामारी है। रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अलबत्ता ग्रामीण वैकल्पिक व्यवस्था बना कर पेयजल लाइन को सुचारू करने का प्रयास कर रहे है।
ग्रामीण सुनील भट्ट, हरीश भट्ट, सुरेश, शेखर, सुभाष भट्ट आदि ने कहा कि पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने वालों का पता लगाया जा रहा है।


