

पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1964 तक देश का नेतृत्व किया
नेहरू की दूरदर्शिता से आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी
देवभूमि टुडे
चंपावत। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री (संगठन) एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में 27 मई को हुए कार्यक्रम में पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पहले पीएम नेहरू की दूरदर्शिता से आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अगस्त 1947 से मई 1964 तक भारत का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, बालादत्त थ्वाल, मुरलीधर जोशी, अब्दुल नाजिम, फिरोज हुसैन, केदार सिंह सामंत, मुकेश कुमार, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।

