पंचायत चुनाव…चंपावत में 235 नामांकन

चंपावत जिले की ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों में 10-10 ने भरा पर्चा
ग्राम प्रधान में 157, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 58 और ग्राम पंचायत सदस्यों में 10 प्रत्याशियों ने किए पर्चें दाखिला
देवभूमि टुडे
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में आज 3 जुलाई को दूसरे दिन कुल 258 नामांकन पत्र भरे गए। सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए आज महज 10 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने बताया कि तनुजा महर, प्रकाश सिंह, प्रभा देवी, मनीष महर, अशोक सिंह महरा, आनंद अधिकारी, आशा अधिकारी, सोनू बोहरा, पुष्कर राम और अनीता ने जिला पंचायत सदस्य पद पर आज 3 जुलाई को नामांकन पत्र भरा। वहीं एक दिन पूर्व 2 जुलाई को एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा था। नामांकन पत्र 5 जुलाई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे।
चंपावत के निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि चंपावत विकासखंड में 108 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। लोहाघाट के निवार्चन अधिकारी विम्मी जोशी ने बताया कि लोहाघाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 57 पर्चे भरे गए। पाटी के निर्वाचन अधिकारी डॉ. नंदन प्रसाद के मुुताबिक पाटी में प्रधान के लिए 32 और बीडीसी सदस्य के लिए 12 तथा बाराकोट के निर्वाचन अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि सबसे छोटे क्षेत्र पंचायत बाराकोट में कुल 16 नामांकन पत्र भरे गए।
चंपावत जिले में 2747 (जिला पंचायत सदस्यों की 15, चारों विकासखंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल 134, ग्राम प्रधानों की 312 और ग्राम पंचायत सदस्यों की 2286 सीटें) सीटों के लिए चुनाव होंगे।

3 जुलाई को किस क्षेत्र पंचायत सीटों में कितने नामांकन हुए:
किस क्षेत्र पंचायत सीटों में कितने नामांकन हुए:
चंपावत क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 78, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 25, ग्राम पंचायत सदस्य: 5
पाटी क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 32, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 12, ग्राम पंचायत सदस्य: 00
लोहाघाट क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 38, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 18, ग्राम पंचायत सदस्य: 1
बाराकोट क्षेत्र पंचायत: ग्राम प्रधान: 9, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 3, ग्राम पंचायत सदस्य: 4
जिला पंचायत सीट में कितने नामांकन हुए: 10

प्रतिकात्मक फोटो।
error: Content is protected !!