पंचायती चुनाव: 2 ब्लॉक, 182 बूथ और 65.59 फीसदी मतदान

लोहाघाट में पिछले चुनाव से 0.81 फीसदी ज्यादा लेकिन पाटी में 0.83 फीसदी कम मतदान
मतपेटियों का ब्लॉक मुख्यालय पहुंचना शुरू
देर रात और शुक्रवार पूर्वान्ह तक पहुंचेंगी दूरदराज के केंद्रों की मतपेटियां
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के पहले चरण में चंपावत जिले के दो ब्लॉकों लोहाघाट और पाटी की वोटिंग पूरी हो गई। खुशगवार मौसम के बीच मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा। दोनों ब्लॉकों में 182 (लोहाघाट में 85 व पाटी में 97) बूथों में कुल 84091 वोटरों में से 65.59 प्रतिशत (50141) ने वोट डाले। पहले चरण में लोहाघाट और पाटी विकासखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 212 सीटों के लिए 630 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने कहा कि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। डीएम, एसपी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ डॉ. जीएस खाती, चुनाव आयोग के प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कई बूथों का मुआयना कर व्यवस्था का जायजा लिया।
लोहाघाट विकासखंड में ३8658 वोटरों में से 67.69 प्रतिशत (26167) और पाटी में 45433 में मतदाताओं में से 63.50 प्रतिशत (28850) ने वोट के जरिए प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद कर दी है। 28 जुलाई को चंपावत और बाराकोट में दूसरे चरण का मतदान निपटने के बाद मतगणना 31 जुलाई को सभी चारों ब्लॉक मुख्यालयों में होगी। मतपेटियों का ब्लॉक मुख्यालय पहुंचना भी शुरू हो गया है।
चंपावत जिले के अंतर्गत मतदान का इस तरह रहा मिजाज: (प्रतिशत में)
समय: लोहाघाट- पाटी- कुल प्रतिशत:
8 से 10 बजे तक: 13.00- 12.28- 13.28
10 से 12 बजे तक: 17.17- 15.22- 16.55
12 से 2 बजे तक: 14.49- 14.23- 13.25
2 से 4 बजे तक: 13.37- 12.07- 12.67
4 बजे से वोटिंग समाप्ति तक: 9.66- 9.70- 9.84

पूर्व के चुनाव में मतदान प्रतिशत:
ब्लॉक– 2014- 2019- 2025
लोहाघाट: 65.05- 66.88- 67.69
पाटी: 65.99- 64.33- 63.50

किस विकासखंड में कितनी सीटें:
लोहाघाट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 487, प्रधान: 67, बीडीसी सदस्य: 34, जिला पंचायत सदस्य: 3
पाटी विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 604, प्रधान: 84, बीडीसी सदस्य: 40, जिला पंचायत सदस्य: 4

इन सीटों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन:
लोहाघाट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 196, प्रधान: 8, बीडीसी सदस्य: 4, जिला पंचायत सदस्य: 1
पाटी
विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 48, प्रधान: 8, बीडीसी सदस्य: 1, जिला पंचायत सदस्य: 1

इतनी सीटों पर होंगे चुनाव व प्रत्याशी:
लोहाघाट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 3 सीटें 6 प्रत्याशी, प्रधान: 59 सीटें 158 प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य: 30 सीटें 92 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य: 2 सीटें 4 प्रत्याशी ।
पाटी विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: किसी सीट पर चुनाव नहीं, प्रधान: 76 सीटें 219 प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य: 39 सीटें व 135 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य: 3 सीटें 16 प्रत्याशी।

किस विकासखंड में कितने मतदाता:
लोहाघाट: ३8658 (महिलाएं 18689 व पुरुष 19969)
पाटी: 45433 (महिलाएं 21291 व पुरुष 24142)
कुल मतदाता: 84091 (महिलाएं 39980 व पुरुष 44111)

error: Content is protected !!