पंचायती चुनाव… BJP ने ZP की 13 सीटों पर अधिकृत किए प्रत्याशी

शक्तिपुर से मनमोहन बोरा और भंडारबोरा से शैलेश जोशी BJP प्रत्याशी
धुरा और कानीकोट वार्ड से नहीं किया किसी को अधिकृत
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत की सीटों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय जिला पंचायत में 13 सीटों पर अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जबकि दो (धुरा और कानीकोट) वार्ड से किसी को भी अधिकृत नहीं किया गया है। आज 2 जुलाई की शाम को पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति एवं चुनाव समिति से चर्चा के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। चंपावत जिला मुख्यालय से लगी शक्तिपुरबंगा सीट से पूर्व फौजी और सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोरा एवं तल्लादेश की भंडारबोरा सीट से शैलेश जोशी को अधिकृत किया गया है।

मनमोहन बोरा एवं शैलेश जोशी। (बाएं से दाएं)
error: Content is protected !!