
चंपावत जिले में दूसरे व अंतिम चरण में 101925 वोटर तय करेंगे किस्मत
चंपावत व बाराकोट विकासखंड में 28 जुलाई की सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/बाराकोट। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 28 जुलाई को अब से बस एक घंटे बाद सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। पहले चरण में लोहाघाट और पाटी विकासखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में 212 सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव हुआ था। और आज 28 जुलाई को चंपावत और बाराकोट विकासखंडों में चुनाव हो रहे हैं। यहां त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए 231 सीटों के लिए 677 प्रत्याशी मैदान में हैं। 172 ( चंपावत में 123 केंद्रों में 157 व बाराकोट में 49 केंद्रों में 54 बूथ) मतदान केंद्रों में कुल 101925 ( चंपावत विकासखंड में 75671 और बाराकोट में 26254 मतदाता) वोट के जरिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। नेपाल सीमा पर हिफाजत के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिला पंचायत की 7 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
किस विकासखंड में कितनी सीटें:
चंपावत विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 853, प्रधान: 113, बीडीसी सदस्य:
40, जिला पंचायत सदस्य: 6
बाराकोट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 604, प्रधान: 48, बीडीसी सदस्य: 20, जिला पंचायत सदस्य: 2
इन सीटों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन:
चंपावत विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 196, प्रधान: 7, बीडीसी सदस्य: 3, जिला पंचायत सदस्य: कोई नहीं।
बाराकोट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 121, प्रधान: 6, बीडीसी सदस्य: 2, जिला पंचायत सदस्य: 1
इतनी सीटों पर होंगे चुनाव व प्रत्याशी:
चंपावत विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 18 सीटें 38 प्रत्याशी, प्रधान: 106 सीटें 308 प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य: 37 सीटें 124 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य: 6 सीटें 21 प्रत्याशी।
बाराकोट विकासखंड:
ग्राम पंचायत सदस्य: 2 सीटें 4 प्रत्याशी, प्रधान: 42 सीटें 117 प्रत्याशी, बीडीसी सदस्य: 18 सीटें व 59 प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य:1 सीट 6 प्रत्याशी।
किस विकासखंड में कितने मतदाता:
चंपावत: 75671 (महिलाएं 36371 व पुरुष 39300)
बाराकोट: 26254 (महिलाएं 12641 व पुरुष 13613)
कुल मतदाता: 101925 (महिलाएं 49012 व पुरुष 52913)

