पंचायती चुनाव…भाजपा में 15 सीटों के लिए 58 दावेदार

चंपावत की जिला पंचायत सीटों के लिए दो दिन में पूरी हुई रायशुमारी, सर्वाधिक 9 दावेदार शक्तिपुरबुंगा से, राईकोट कुंवर और मटियानी सीट से एक-एक दावेदार, सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को लेकर असमंजस के बीच भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर रायशुमारी पूरी कर दी है। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक दर्जा मंत्री शंकर सिंह कोरंगा व सतीश चंद्र पांडेय और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार एवं एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय की मौजूदगी में दो दिन में ये प्रक्रिया पूरी हुूई। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि नामों की सूची पार्टी नेतृत्व को भेज दी गई है।
चंपावत जिले की जिला पंचायत की 15 सीटों के लिए पार्टी के 58 नेताओं ने दावेदारी की है। यद्यपि पार्टी ने दावेदारों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि कई दिग्गज नेता इस फेहरिस्त में हैं। सर्वाधिक 9 दावेदार शक्तिपुरबुंगा से हैं। इस सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फत्र्याल, चंपावत दुग्ध संघ के निदेशक कृष्णा जोशी, भेषज सहकारी संघ के संस्थापक जिलाध्यक्ष हरगोविंद बोहरा और एडवोकेट अशोक चौधरी सहित 9 दावेदार हैं। सबसे कम एक-एक दावेदार महिला आरक्षित राईकोटक कुंवर और अनुसूचित जाति आरक्षित मटियानी सीट पर हैं। लोहाघाट के दो बार के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी सुष्मिता फर्त्याल पाटन-पाटनी और बेटा हर्षित फर्त्याल ने कानीनकोट से दावा किया है।
किस सीट पर कौन-कौन है दावेदार:
चंपावत विधानसभा क्षेत्र की 6 सीटें:
1.शक्तिपुर बुंगा: शक्तिकेंद्र संयोजक मनमोहन सिंह बोहरा, चंदर सिंह बोहरा, भेषज संघ के पूवज़् अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विनीता फर्त्याल, दिनेश चौड़ाकोटी, कैलाश मेहरा, मोहन चंद्र जोशी, भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा और चंपावत दुग्ध संघ के निदेशक व चंपावत नगर मंडल महामंत्री कृष्णानंद जोशी।
2.भंडारबोरा: भाजयुमो के कुमाऊं सह संयोजक शैलेश जोशी, पूर्व मंडल महामंत्री रमेश कोहली, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजय नाथ सिंह व भाजपा पूर्व जिला महामंत्री हरीश चंद्र पांडेय।
3.बिरगुल: चंपावत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मल महराना और अनीता महर।
4.धूरा: हिमानी बोहरा, पूजा भट्ट, अनीता भट्ट, लक्ष्मी पांडेय और निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा पांडेय।
5.टनकपुर: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री किरन देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य कमला देवी, चंपावत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी, आमबाग की निवर्तमान प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा और भाजपा जिला मंत्री अंजलि आर्या।
6.भजनपुर: महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरस्वती चंद, रेनु चंद और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा गुरुंग।
लोहाघाट विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाली जिला पंचायत सदस्यों की 9 सीटें:
1.पाटन-पाटनी: सुनीता जोशी, सुष्मिता फर्त्याल। 2.मटियानी: पुष्कर राम।
3.राईकोट कुंवर: अनीता फर्तोला।
4.जनकांडे: निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय बोरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा, नीरज बोहरा, गिरीश चंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह बोरा, नाथ सिंह कठायत, दिगराज सिंह बोरा और मनीष भट्ट।
5.गरसाड़ी: केशव सिंह अधिकारी व आनंद सिंह अधिकारी।
6.खरही: बबीता गड़कोटी, माया भट्ट, मंजू देवी, संगीता बोरा और निर्मला जोशी।
7.कानीकोट: आशा अधिकारी, हर्षित फर्त्याल, राजेंद्र सिंह बिष्ट और चेतन सिंह बिष्ट।
8.फर्तोला: प्रकाश सिंह मेहता, योगेश जोशी, नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, मनोज बिष्ट, बाराकोट के मंडल महामंत्री सुनील वर्मा और नारायण सिंह।
9.रैघांव: मनीषा कालाकोटी और दीपा देवी।

जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत।
error: Content is protected !!