ओलंपियन सायना नेहवाल ने चंपावत के डॉ. मदन सिंह महर को किया प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित देवभूमि टुडे चंपावत/दिल्ली। चंपावत के एबीसी अल्मामेटर स्कूल के प्रबंधक और समाजसेवी एडवोकेट डॉ.मदन सिंह महर को नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रेस्टीज अवार्ड- 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाता है। दिल्ली में 23 अगस्त को हुए समारोह में मुख्य अतिथि भारत की नामी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने उन्हें यह सम्मान दिया। उनके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी ये सम्मान दिया गया। एडवोकेट डॉ.महर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने का क्षण उनके लिए गौरव का है। उन्होंने मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के खेल हुनर के अलावा सादगी, शालीनता, विनम्रता और व्यवहार कुशलता को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। सम्मान मिलने पर तल्लादेश के साथ चंपावत क्षेत्र के लोगों ने डॉ. महर को शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. महर को सम्मानित करतीं नामी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल।