खतरे वाले क्षेत्रों में तैनात करें जेसीबी मशीन: DM पांडे

मानूसन की तैयारियों की अधिकारियों ने की समीक्षा
आपदा की स्थिति में SSB, ITBP और NHPC के साथ समन्वय बनाने की हिदायत, जल निकासी के पुख्ता प्रबंध
देवभूमि टुडे
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय ने मानसून सीजन के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के अफसरों को निर्देश दिए है। मानूसन की तैयारियों की कलक्ट्रेट में समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति में SSB, ITBP और NHPC के साथ समन्वय बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि नदियों के जल स्तर की हर दिन मॉनिटरिंग की जाए।
भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की तैनाती करने और दैनिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ ही खतरे वाले स्थलों पर चेतावनी संबंधी साइनबोर्ड तत्काल लगाने को कहा गया। आवश्यक सामग्री खाद्यान्न, ईधन, औषधि आदि की उपलब्धता पहले ही की जाए। राहत शिविर स्थलों का चिन्हीकरण कर पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुल, ट्रॉली, हेलीपैड और राफ्ट को क्रियाशील स्थिति में रखने को कहा। जल निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाए। बैठक में ADM जयवर्धन शर्मा, लोनिवि के EE मोहन चंद्र पलड़िया, ऊर्जा निगम के EE विजय कुमार सकारिया, CEO एमएस बिष्ट, CAO धनपत कुमार, DHO मोहित मल्ली, DSO मनोज साह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!