जिपं अध्यक्ष के लिए नामांकन आज…प्रमुखों के लिए भी होंगे नामांकन

गरसाड़ी से सदस्य बने आनंद सिंह अधिकारी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय
चंपावत और बाराकोट में भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने की संभावना
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया अब से 2 घंटे बाद शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र 11 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से जमा होना शुरू होगा। नामांकन अपराह्न 3 बजे तक जमा होंगे। आज ही नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष के लिए भी चुनाव होंगे। जिला पंचायत सदस्यों के सियासी समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि चंपावत में वोटिंग की नौबत नहीं आएगी। BJP अधिकृत आनंद सिंह अधिकारी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।
वहीं चंपावत जिले के चारों क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए भी आज सोमवार को ही नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। आज ही जांच भी होगी। नामांकन प्रक्रिया की सभी गतिविधियां संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में होगी। कल 12 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाने का समय रखा गया है। मतदान 14 अगस्त को होगा। नतीजे भी 14 अगस्त की शाम को आ जाएंगे।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख व कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुखों के लिए आरक्षण का कोई रोस्टर नहीं है। इन पदों के लिए कोई भी सदस्य नामांकन पत्र भर सकता है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं।
चंपावत और बाराकोट में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने की संभावना है। चंपावत से BJP अधिकृत अंचला बोरा और पाटी से BJP अधिकृत सीमा आर्या का निर्विरोध प्रमुख बनना तकरीबन तय माना जा रहा है। अलबत्ता पाटी में शंकर सिंह अधिकारी का मुकाबला BJP अधिकृत प्रकाश सिंह बिष्ट से होगा। लोहाघाट में BJP अधिकृत महेंद्र ढेक का मुकाबला गुमदेश क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी से होने की संभावना है। पाटी से शंकर सिंह अधिकारी की जीत की प्रबल संभावना है। वहीं समीकरणों को देखते हुए लोहाघाट से महेंद्र ढेक बेहतर स्थिति में हैं।

आनंद सिंह अधिकारी, अंचला बोरा (ऊपर) व सीमा आर्या ( नीचे)।
error: Content is protected !!