‘निगम कर्मियों की समस्याओं के हल के लिए उठाएंगे आवाज’

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में ऐलान
नई कार्यकारिणी भी गठित, अमर सिंह अध्यक्ष व प्रकाश जोशी बने शाखा मंत्री
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निगम कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया है। इससे पूर्व परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
लोहाघाट रोडवेज स्टेशन परिसर में 13 सितंबर को प्राथमिक शाखा लोहाघाट के लिए हुए चुनाव में सर्वसम्मति से अमर सिंह को शाखा अध्यक्ष बनाया गया। ईश्वरी दत्त तिवारी एवं योगेश सिंह को उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र जोशी को शाखा मंत्री, नारायण सिंह धौनी व रविंद्र सिंह फर्त्याल को संयुक्त मंत्री, राहुल यादव को संगठन मंत्री, आत्मप्रकाश अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा साजिद हुसैन को संप्रेक्षक, कैलाश मुरारी, बलजीत सिंह, अनिल कुमार को क्षेत्रीय सदस्य एवं सूरजभान सिंह, दिनेश थ्वाल, नरेश करायत, जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारी नारायण भट्ट, ईश्वरी नाथ और भैरव बिष्ट की देखरेख में कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। का सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने कर्मचारी हितों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!