नगर निकाय चुनाव…बनबसा से राजेंद्र, टनकपुर से विपिन व लोहाघाट से सुभाष भाजपा का चेहरा?

अगर अंतिम समय में कोई उल्टफेर न हुआ तो बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा नेता व पेट्रोल पंप स्वामी राजेंद्र पाल सिंह, टनकपुर नगर पालिका के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विपिन कुमार और लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली तकरीबन तय
देवभूमि टुडे
चंपावत। आज 27 दिसंबर से नगर निकाय चुनावों के नामांकन शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी तक दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों दलों ने निकाय अध्यक्षों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। अलबत्ता अब तक के मिल रहे संकेत और भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक चंपावत जिले की 4 में से 3 नगर निकायों में भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तकरीबन तय कर लिए हैं। चंपावत नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर उहापोह बरकरार है। पार्टी सूत्रों की मानें, तो इन तीन (बनबसा, टनकपुर व लोहाघाट) नगर निकायों में पार्टी नया चेहरा उतार रही है। अगर आखिरी वक्त पर कोई उल्टफेर न हुआ, तो बनबसा नगर पंचायत से पेट्रोलपंप स्वामी राजेंद्र पाल सिंह, टनकपुर नगर पालिका से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली तकरीबन तय है। 7 वार्ड वाले बनबसा नगर पंचायत में 4872, 11 वार्ड वाले टनकपुर नगर पालिका में 14826 और 7 वार्ड वाले लोहाघाट नगर पालिका में 6326 मतदाता हैं।
प्रोफाइल:
बनबसा-राजेंद्र पाल सिंह: पेट्रोलपंप स्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता, आम लोगों में लोकप्रिय, चाचा विजय पाल सिंह बरेली के फरीदपुर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।
टनकपुर-विपिन कुमार वर्मा: नवंबर 2018 के नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। व्यवहार कुशल और अच्छी छवि। दादा चंडी प्रसाद टनकपुर टाउन एरिया के अध्यक्ष रहे।
लोहाघाट-सुभाष बगौली: चंपावत दुग्ध संघ और टनकपुर मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।

राजेंद्र पाल सिंह, विपिन कुमार वर्मा व सुभाष बगौली। (बाएं से दाएं)
Ad debug output

The ad is displayed on the page

current post: नगर निकाय चुनाव…बनबसा से राजेंद्र, टनकपुर से विपिन व लोहाघाट से सुभाष भाजपा का चेहरा?, ID: 29138

Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Placement: After Content (after-content)





Find solutions in the manual
Ad debug output

The ad is displayed on the page

current post: नगर निकाय चुनाव…बनबसा से राजेंद्र, टनकपुर से विपिन व लोहाघाट से सुभाष भाजपा का चेहरा?, ID: 29138

Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Ad Group: Bottom Ad 1 (26)
Placement: Bottom Ad 1 (bottom-ad-1)





Find solutions in the manual
error: Content is protected !!