Model District के निकाय प्रतिनिधियों ने शपथ ली…’पूरे करेंगे वादे’

चंपावत में DM, टनकपुर में ADM व लोहाघाट में SDMने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। आदर्श जिले चंपावत के मुख्यालय की नगर पालिका में नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय को डीएम नवनीत पांडे ने 7 फरवरी को शपथ दिलाई। साथ ही नौ नव निर्वाचित सभासदों को भी शपथ दिलाई गई। वन पंचायत सभागार में हुए कार्यक्रम में शपथ लेने के बाद अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। कहा कि नगर को संवारने के साथ लोगों को बुनियादी सुविधाओं को दिलाने का काम प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पालिका बोर्ड की पहली औपचारिक बैठक में नगर विकास के कई मसलों पर मंत्रणा हुई।
डीएम नवनीत पांडे ने पालिकाध्यक्ष के अलावा सभी नौ सदस्यों को शपथ दिलाई। छतार की सभासद प्रेमा चिल्कोटी, तल्ली मांदली की मणिप्रभा तिवारी, मल्ली मांदली के दिनेश बरदोला, कनलगांव के निर्विरोध निर्वाचित सभासद गौरव कलौनी, गोरलचौड़ के रोहित बिष्ट, जूप की गीता अधिकारी, नागनाथ की बबीता प्रहरी, बालेश्वर की पूजा वर्मा और भैरवा वार्ड के दूसरी बार निर्वाचित सभासद नंदन तड़ागी ने शपथ ली। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गड़कोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, भाजपा प्रभारी शंकर कोरंगा, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी लोकमणि पंत, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, मुकेश महराना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, पूर्व अध्यक्ष विक्की चौधरी, रवींद्र तड़ागी, प्रकाश पांडेय, एडवोकेट अशोक चौधरी, सुनील पुनेठा, मोहन भट्ट, आनंद अधिकारी, सूरज प्रहरी, कपिल खर्कवाल, प्रकाश बिनवाल, सनी वर्मा, भगवत राय, जगदीश अधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।

टनकपुर में ADM ने दिलाई शपथ
टनकपुर। वहीं जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका टनकपुर में एडीएम जयवर्धन शर्मा ने लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष बने विपिन कुमार को शपथ दिलाई। इसके अलावा सभी 11 (दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मिकी, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र सिंह और सविता बिष्ट) सदस्यों ने भी शपथ ली। अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों का स्वागत किया। नव निर्वाचित बोर्ड ने नगर के विकास के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।

लोहाघाट को आदर्श पालिका बनाएंगे:गोविंद वर्मा
लोहाघाट। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद वर्मा और सभी सात वार्ड सदस्यों को उप जिलाधिकारी नितेश डांगर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष ने लोहाघाट को आदर्श नगर पालिका का दर्जा देने का संकल्प लिया। पालिकाध्यक्ष के अलावा सभासद योगेश जोशी, खड़क सिंह बोहरा, आरती देवी, आशीष राय, सुरेश फर्त्याल, दीपा गोस्वामी और रेनू गड़कोटी को शपथ दिलाई गई। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि नगर की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा। कहा कि नगर में पानी और स्वास्थ्य की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से मुलाकात की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह कोरंगा और इंदर लुंठी रहे। ईओ सौरभ नेगी ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दीपक जोशी के संचालन में हुए समारोह में जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष लता वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी, प्रकाश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, मोहित पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, सतीश खर्कवाल, कुलदीप देव, गिरीश कुंवर, मोहन पाटनी, गिरीश उप्रेती, दिनेश सुतेड़ी, कुलदीप देव आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!