

चंपावत के विधायक के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 साल पूरा होने पर BJP ने आयोजित किए कई कार्यक्रम
गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर सीएम के दीर्घ जीवन की कामना की, जिला अस्पताल में मरीजों की कुशलक्षेम पूछी, फल बांटे, सफाई अभियान चलाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के विधायक के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज 3 जून को 3 साल पूरे हुए। इस दिन को भाजपा ने सेवा सुशासन और विकास के रूप में मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इंसाफ के देव गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर लगातार प्रदेश की सेवा करते रहने के अलावा सीएम के दीर्घायु की कामना की गई। चंपावत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया।
जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने CM धामी के तीन साल के विधायक के काल को चंपावत जिले के विकास को ऐतिहासिक बताते हुए असाधारण उपलब्धियों वाला कहा। कार्यक्रम में चंपावत क्षेत्र पंचायत की प्रशासक रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जनार्दन चिल्कोटी, स सूरज प्रहरी, मुकेश महाराना, आनंद अधिकारी, मोहन भट्ट, पारस महर, प्रकाश नाथ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।







