मंच उप तहसील…भूमि के लिए सीमांकन शुरू

उप तहसील के भवन के लिए ग्रामीणों ने की है 30 नाली भूमि दान
2016 में अस्तित्व में आई उप तहसील का काम इस वक्त पर्यटन विभाग के भवन से हो रहा संचालित
देवभूमि टुडे
चंपावत/तल्लादेश। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच गांव में उप तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन कार्य शुरू हो गया है। सर्वेयर के साथ राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे के बाद सीमांकन शुरू कर दिया। उप तहसील का संचालन इस वक्त मंच के पर्यटन विभाग के भवन से हो रहा है। उप तहसील के भवन के लिए ग्रामीणों ने पहले ही 30 नाली भूमि दान में दी थी। मंच उप तहसील वर्ष 2016 में अस्तित्व में आई थी, लेकिन उप तहसील बनने के बाद भी 5 वर्ष से अधिक समय तक इसका संचाल चंपावत तहसील से होता रहा। 2022 से उप तहसील के कार्य मंच से ही संचालित हो रहा हैं। बावजूद इसके उप तहसील का अपना भवन नहीं होने और लचर मोबाइल नेटवर्किंग से राजस्व विभाग के कामकाज पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अलबत्ता अब प्रशासन ने उप तहसील भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को हुए सर्वे व सीमांकन के दौरान सर्वेयर निरंजन भंडारी, युवराज सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रकाश सिंह, वर्क एजेंट चिंतामणि कापड़ी, राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर, बची सिंह, जगत सिंह, चतुर सिंह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!