लड़ीधूरा महोत्सव…रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

खूबसूरत झांकियां निकालने के साथ कई प्रस्तुतियां दी गई
आज चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, मेंहदी, विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, डांस आदि प्रतियोगिताएं होंगी
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। विकासखंड बाराकोट में लड़ीधूरा महोत्सव के दूसरे दिन कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उद्घघाटन मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, जिला पंचायत सदस्य योगेश चंद्र जोशी ‘योगी’ और मनीषा कालाकोटी ने किया। विभिन्न विद्यालयों ने छतरी चौराहे से रामलीला मंचन बाराकोट तक खूबसूरत झांकियां निकालने के साथ कई प्रस्तुतियां भी दी गई। सांस्कृतिक झांकियों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रैघांव, सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला, राजकीय इण्टर कालेज बाराकोट, राजकीय इंटर कॉलेज बरदाखान, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़, विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि लड़ीधूरा महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां दे रहे हैं। महोत्सव 7 अक्टूबर तक चलेगा। आज 4 अक्टूबर को चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, मेंहदी, विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता एवं देर रात्रि तक सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश चंद्र जोशी ‘योगी’, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रमेश जोशी, महेंद्र अधिकारी, विनोद जोशी, विनोद अधिकारी, किशोर जोशी, रजत वर्मा,ऋतेश कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, राजू अधिकारी, दीनू अधिकारी, राजेंद्र अधिकारी, दीनू अधिकारी, नमन जोशी, रजनीश जोशी, राहुल जोशी, शुभम नाथ, ललित मोहन जोशी, सौरव नाथ आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!