
जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने महोत्सव का रिबन काट कर उद्घाटन किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। लधिया घाटी महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव 3 दिन तक चलेगा। खरही की जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने महोत्सव का रिबन काट कर उद्घाटन किया। शुभारंभ मौके पर छोलिया नृत्य, प्रभातफेरी सहित कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। महोत्सव में विविध कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों की खेत प्रतियोगिताए भी होंगी।
महोत्सव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और रीठा साहिब महोत्सव समिति के अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बोरा, अनिल वर्मा, प्रधानाध्यापक भीम सिंह बोहरा, जगदीश सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह, लीला निर्देश डूंगर देव जोशी, तबला वादक मास्टर राजेंद्र सिंह, भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष हयात राम आर्य उर्फ भगवान राम के अलावा तमाम लोग शामिल थे। कमेटी अध्यक्ष भोला सिंह बोहरा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।



