
1 नवंबर से 3 दिन तक चलेगा किताब कौतिक
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा में पहली बार 3 दिनी किताब कौतिक होगा। मां वाराही मंदिर समिति ने किताब कौतिक को लेकर मंगलवार को मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट से मुलाकात की। बताया गया कि महोत्सव में 40 प्रकाशकों की 50 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध रहेगी। लेखकों से सीधी बातचीत, विज्ञान कोना, काव्य गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल प्रहरी बाल लेखन कार्यशाला, साहित्यिक परिचर्चा, नेचर वॉक, साहसिक खेल गतिविधियां, नाटक की प्रस्तुति होगी। इस मौके पर देवीधुरा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दीपोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, विक्रम कठायत, विनोद जोशी, राकेश बिष्ट, नवीन राणा, नरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, प्रकाश मेहरा, संजय लमगड़िया आदि मौजूद थे।
5 दिन तक होगा दीपोत्सव, डीएम से मिले
चंपावत/देवीधुरा। देवीधुरा में पांच दिनी मां वाराही दीपोत्सव का आयोजन एक नवंबर से किया जाएगा। इस संबंध में महोत्सव आयोजन समिति के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को डीएम मनीष कुमार से मुलाकात कर महोत्सव के आयोजन में सहयोग का आग्रह किया है। कार्यक्रम में वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम किए जाने का आग्रह किया गया है। शिष्टमंडल में देवीधुरा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दीपोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, विक्रम कठायत, विनोद जोशी, राकेश बिष्ट, नवीन राणा, नरेंद्र बिष्ट, नरेंद नाथ गोस्वामी, प्रकाश मेहरा, संजय लमगड़िया आदि मौजूद थे।


