
बेड़ू पाको बारामास, ओ नरैणा काफल पाको चैता…
अल्मोड़ा के कलाकारों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान दीप महोत्सव की तीसरी शाम आदर्श कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों के नाम रही। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन खर्कवाल ने कार्यकम का शुभारंभ किया। दल नायक नेहा सिलारी के नेतृत्व में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दैणा होया खोली का गणेशा… वंदना के साथ कार्यक्रमों का श्री गणेश हुआ। . कलाकार कृष्ण चंद्र, गायिका हिमानी आर्या ने-बेड़ू पाको बारमासा…, अल्मोडा की बाना…, मेरी अल्मोड़ा बाजार और अल्मोड़ा की मोहिनी…, गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकार रेखा, मिताली, नैनशी, गीता, मनीषा, नीरज, कल्यान, अमर, अमन, पंकज, सागर, योगेश, मिंटू, संतोष, राजेंद्र, विनोद, लोकेश ने झोड़ा, चाचरी, न्योली की मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता और सेवानिवृत्त शिक्षक रघुराज सिंह देउपा के संचालन में हुए कार्यक्रम में में बुजुर्ग शिक्षाविद चिरंजी लाल वर्मा, गोपाल मनराल, दिनेश गहतोड़ी, नवीन बोहरा, संदीप कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, विजय सिंह, यशपाल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, मनोज महरा, निखिल आदि मौजूद थे।




