दीप महोत्सव संपन्न…

कलाकारों का रहा जलवा
अल्मोड़ा के कलाकारों की रही धूम, पुरस्कार वितरण भी हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान दीप महोत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में अल्मोड़ा के कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी व गढ़वाली, लोक गीतोां पर दर्शकों ने भी जमकर ठुमके लगाए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया।
कलाकारों ने गणेश स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिवाकर भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही पांच दिवसीय दीप महोत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम में दयाकिशन पांडेय, श्रीकृष्ण जोशी, नवीन बोहरा, देवकीनंदन खर्कवाल, पुष्कर पुजारी, गोपाल मनराल, अशोक महरा, बद्रीदत्त भट्ट,, गोपाल मनराल, दिनेश गहतोड़ी, संदीप कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, विजय सिंह, यशपाल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, मनोज महारा, निखिल आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!