खेतीखान दीप महोत्सव…पूर्व MLA फर्त्याल ने किया शुभारंभ

पीलीभीत के कलाकारों संग रुमझुमा के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में लगाए चार चांद
भाषण में ऋचा और जलज रहे नंबर वन
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान दीप महोत्सव की चौथी शाम रुमझुमा के साथ विशाल जागरण मंच पीलीभीत के कलाकार छाए रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदसय सुषमा फर्त्याल और प्रिंस फर्त्याल रहे। जीवन सिंह मेहता के दिशा-निर्देश पर डांस डायरेक्टर रोहन राजपूत के नेतृत्व में कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा।
विशाल जागरण मंच पीलीभीत के कलाकारों ने फूलों की होली, शिव तांडव, कृष्ण सुदामा नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरे द्वारपालो सुदामा से कह दो…, भोला भंडारी मेरा भोला भंडारी… गीत व भजन पर शानदार नृत्य किया। संचालन रघुराज सिंह देउपा ने किया। इस दौरान दयाकिशन पांडेय, श्रीकृष्ण जोशी, नवीन बोहरा, देवकीनंदन खर्कवाल, पुष्कर पुजारी, गोपाल मनराल, अशोक महरा, बद्रीदत्त भट्ट, चंद्रबल्लभ ओली, गोपाल मनराल, दिनेश गहतोड़ी, संदीप कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, विजय सिंह, यशपाल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, मनोज महारा, निखिल आदि मौजूद थे।
दीप महोत्सव में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं जारी हैं। सीनियर भाषण वर्ग में ऋचा कर्नाटक, आदित्य जुकरिया, लोकेश कर्नाटक और जूनियर वर्ग में जलज ओली, चंद्रकांत गहतोड़ी एवं देवेश जोशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रे। जलेबी दौड़ में सौरभ बोहरा, सोम मनराल, अनन्या ओली और कुर्सी दौड़ में ऋचा कर्नाटक, मीरा माहरा व सुनिधि जोशी विजयी रहे।

error: Content is protected !!