
पूर्व MLA फर्त्याल करेंगे शुभारंभ, उत्तराखंड बनने के बाद से हो रहा है महोत्सव
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान के 5 दिनी दीप महोत्सव का कल 13 अक्टूबर को श्रीगणेश होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा ने बताया कि शुरुआत क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली झांकी और छोलिया नृत्य के साथ होगी। लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उत्तराखंड निर्माण के साथ शुरू हुआ दीप महोत्सव इस साल 26वें साल में प्रवेश कर रहा है। खेतीखान सूर्य मंदिर परिसर में होने वाले महोत्सव में रात को सांस्कृतिक दल रंगारंग लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। जबकि दिन में खेलकूद, बौद्धिक सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव के लिए बने मेला स्थल में बाहर से आए व्यापारी दुकानें लगा रहे हैं। महोत्सव के आयोजन में हिमेश कलखुड़िया, सुमित कलखुड़िया, बबलू देव, निशांत खर्कवाल, प्रकाश बोहरा, अशोक माहरा, विजय फर्त्याल, गोपाल मनराल, यशपाल मनराल, आलोक वर्मा, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, कमल बोहरा, सीएल वर्मा, राजेंद्र ओली, नरेंद्र बोहरा, महेश जोशी, डिगराज बोहरा सहित कई लोग हाथ बंटा रहे हैं।

