पत्रकार हयात राम को पितृ शोक…आज होगा अंतिम संस्कार

पिछले काफी वक्त से बीमार थे 70 वर्षीय कृष्ण राम
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। रीठा साहिब के पत्रकार और PLV (पैरा लीगल वॉलंटियर) हयात राम के पिता कृष्ण राम का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। कृष्ण राम पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। 3 मई की रात उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। आज 4 मई को उनका अंतिम संस्कार होगा। निधन पर पत्रकारों के अलावा कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य प्रकाश जोशी शूल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की, नैनीताल के DlO गिरिजा शंकर जोशी, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, प्रदेश मंत्री गिरीश बिष्ट, प्रदेश प्रचार मंत्री स्वामी आदित्य दास, नवल जोशी, गौरी शंकर पंत, ललित मोहन जोशी, नवीन देउपा, सुरेंद्र राज लडवाल, नवनीत गहतोड़ी, राजीव मुरारी, चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, सचिव सतीश जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, गणेश दत्त पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, योगेश जोशी, गणेश पांडेय, पंकज पाठक, संजय भट्ट, ललित गहतोड़ी, PTI के जिला प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय, दिनेश खर्कवाल, देवेंद देवा, भुवन चंद्र पाटनी, चंद्रशेखर जोशी आदि ने शोक जताया है।

कृष्ण राम। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!