
STF, SOG और टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
2025 में अब तक NDPS के 71 मुकदमे दर्ज हुए
देवभूमि टुडे
चंपावत। STF (स्पेशल टास्क फोर्स), SOG(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और पुलिस ने टनकपुर से एक व्यक्ति को चरस संग दबोचा। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आरोपी के खिलाफ NDPS में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
टनकपुर की CO वंदना वर्मा के निर्देशन में STF, SOG और टनकपुर पुलिस की 7 सितंबर को हुई संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान ककरालीगेट से चंपावत की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति से एक किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम दीपक कुमार शर्मा (34) निवासी नंबर 3 आदर्शनगर थाना नवाबगंज, बरेली बताया। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल चेतन रावत, दरोगा ललित पांडे, STF कुमाऊं यूनिट के हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल मोहित जोशी, SOG के हेड कांस्टेबल मतलूब खान, तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल उमेश राज और संजीव कुमार शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि इस साल 2025 में अब तक NDPS एक्ट के अंतर्गत कुल 71 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 107 अभियुक्तों को अवैध सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसमें कुल 14.55 करोड़ रुपये कीमत की 2.108 किग्रा चरस, 1.234 किग्रा हेरोइन (स्मैक), 5.789 किलो MDMA, 986 ग्राम अफीम और 83 अदद नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

