‘महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार जरूरी’

चंपावत में SSB पंचम वाहिनी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
नारी सशक्तिकरण पर हुई प्रतियोगिताएं
देवभूमि टुडे
चंपावत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर SSB की पंचम वाहिनी में नारी सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ कमांडेंट अनिल कुमार सिंह और संदीक्षा उपाध्यक्ष दीप्ति बरनवाल ने किया।
8 मार्च को SSB परिसर में भाषण, सांस्कृतिक नृत्य और डार्टबोर्ड खेल का आयोजन किया गया। जिसमें संदीक्षा परिवारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संदीक्षा उपाध्यक्ष ने पुरस्कृत किया। उप कमांडेंट डॉ. वेदांतम मधुमिता ने बताया कि महिला दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन मनाना नहीं है, बल्कि समाज में महिलाओं को हर दिन समान अधिकार, अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में साक्षी चौहान, अर्पिता जगदीश, मृणालिनी रावत, मनोरमा, संध्या, अनुपम भारती और सभी संदीक्षा परिवार और बच्चे मौजूद थे।

error: Content is protected !!