
चंपावत आदर्श राम सेवा समिति की बैठक में दशहरा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए
चंपावत में तीन दिनी दशहरा महोत्सव का श्रीगणेश 30 सितंबर को
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत मल्लीहाट में पहली नवरात्रि (22 सितंबर) से सुंदरकांड का आयोजन होगा। सुंदरकांड सप्तमी तक चलेगा। जबकि इससे पूर्व प्रथम नवरात्र की सुबह 11 बजे रामलीला स्टेज में पूजा-अर्चना होगी। आज 14 सितंबर को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील शाह की अध्यक्षता में हुई आदर्श राम सेवा समिति की बैठक में दशहरा महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में तमाम व्यवस्थाओं पर मंत्रणा भी की गई।
भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर दशहरा महोत्सव का श्रीगणेश 30 सितंबर को होगा। के दौरान झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जबकि समापन 2 अक्टूबर की शाम राम विजय रथ के साथ होगा। बैठक में सुरक्षा, स्टेज व्यवस्था सहित तमाम प्रबंधों पर निर्णय लिए गए। वहीं मुख्य अतिथि का चयन राम सेवा समिति की कार्यकारिणी करेगी।
बैठक में आदर्श राम सेवा समिति के अध्यक्ष भगवत शरण राय, विकास शाह, अशोक वर्मा, तुषार वर्मा, सूरज प्रहरी, बसंत वर्मा, प्रकाश लाल पटवा, देवेंद्र सिंह तड़ागी, नवीन लाल वर्मा, आशीष तड़ागी, संदीप तड़ागी, हीरा बल्लभ पल्साई, गौरव पांडेय, प्रकाश पांडेय, भानु प्रताप तड़ागी, कुलदीप वर्मा, सनी वर्मा, जगदीश चंद्र, विनोद प्रकाश वर्मा, रोशन बिहारी, मोहित पचोली आदि मौजूद थे।


