

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव संपन्न कराना और मानसून में आपदा से बचाव का बेहतर प्रबंधन कराना है प्राथमिकता
देवभूमि टुडे
चंपावत। IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी मनीष कुमार ने चंपावत के DM के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आज 21 जून को चार्ज लिया। वे यहां आने से पूर्व ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
चंपावत के 24वें DM कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप चंपावत जिले को Model District बनाने के लिए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जन जमस्याओं के तेजी से निस्तारण के विशेष प्रयास किए जाएंगे। DM ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना मुख्य प्राथमिकता है। इससे पूर्व कलक्ट्रेट पहुंचने पर ADM जयवर्धन शर्मा, CDO डॉ. जीएस खाती, मुख्य कोषाधिकारी सीमा बनगवाल सहित तमाम अधिकारियों ने नवागत DM का स्वागत किया।
2018 बैच के उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी मनीष कुमार अब तक उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। चंपावत के DM नवनीत पांडे को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


