




HSC ने 3- 3 आशा कार्यकर्ता व फेसिलिटेटर व 1 ब्लॉक समन्वयक को किया सम्मानित
देवभूमि टुडे
चंपावता। जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताएं ग्रामीण स्वास्थ्य की रीढ़ हैं। चंपावत के जिला पंचायत सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए समारोह में उन्होंने 3-3 आशा कार्यकर्ता, फेसिलिटेटर व 1 समन्वयक को सम्मानित किया गया। HSC (हिमालय अध्ययन केंद्र) की ओर से आयोजित सभा में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और CMO डॉ. देवेश चौहान ने आशाओं के योगदान की सराहना की। HSC के निदेशक डॉ. दिनेश जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की तरह स्वास्थ्य शिक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण विषय है। स्वास्थ्य शिक्षा से बीमारियों का जोखिम कम किया जा सकता है। कार्यकम जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र गहतोड़ी, हेमलता जोशी, उत्कर्ष जोशी, सीएस ओझा, जनकवि प्रकाश जोशी शूल आदि मौजूद थे। वहीं हिमवत्स संस्था ने कुलेठी में महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की। सभासद प्रेमा चिलकोटी, नर्सिंग कालेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि रावत, भगवती बिष्ट, डॉ. बीसी जोशी ने महिलाओं की भूमिका का उल्लेख किया। इस दौरान माइंड बूस्टर गेम और गुब्बारे से गिलास उठाओ प्रतियोगिता हुई। माइंड बूस्टर में प्रियंका, उषा सामंत, नीलम बोहरा व गुब्बारे से गिलास उठाने में ममता रस्यारा, प्रियंका, चंपा अव्वल रहीं। इस मौके पर टीके बिष्ट, शकुंतला गोस्वामी, ईश्वरी देवी, प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा, सपना भंडारी आदि मौजूद थे।



