‘चलो अंग्रेजी में हिंदी दिवस मनाएं’

चंपावत में रंग कारवां की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व,वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर चर्चा हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। रंग कारवां की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कविता, गीत और नृत्य के जरिए कला और अभिव्यक्ति को साझा किया गया। कवियों और वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भुवन चंद्र जोशी, हिमांशु जोशी, सामश्रवा आर्य और गौरव पांडेय आदि ने हिंदी के निरंतर कम होते प्रयोग पर चिंता जताई। हिंदी के संवर्धन के लिए प्रयासों की जरूरतों को रेखांकित किया। युवा कवियों ने हिंदी की ऐतिहासिक धरोहर, उसकी गरिमा और समय के साथ घटते प्रभाव को कविताओं के जरिए खूबसूरती से पिरोया। चलो अंग्रेजी में हिंदी दिवस मनाएं… जैसी रचनाओं ने श्रोताओं को विशिष्ट अंदाज़ में सोचने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टेप अप डांस एकेडमी के नन्हें कलाकारों का मनमोहक नृत्य रहा। जिसने वातावरण में उत्साह और उमंग भर दी। अंकिता के संचालन में महफिल ओपन माइक में रचनात्मक अभिव्यक्तियों की झलक रंग कारवां द्वारा हिंदी दिवस (14 सितंबर) के अवसर पर आयोजित महफिल ओपन माइक कार्यक्रम में सचिन, नीरज, राहुल, किरन, हिमानी, संगीता सहित 40 से अधिक युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, वरिष्ठजनों ने हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!