हाई प्रोफाइल सीट…बजौन BDC सीट

स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की काबिलियत है निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल की सबसे बड़ी खूबी
देवभूमि टुडे
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के पहले चरण (लोहाघाट व पाटी विकासखंड) का मतदान आज 24 जुलाई को संपन्न होने के साथ ही अब सारी नजरे दूसरे चरण के वोटिंग को लेकर हैं। 28 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर प्रचार में तेजी आ गई है। बाराकोट की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल के प्रत्याशी होने से बजौन क्षेत्र पंचायत की सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। क्षेत्र प्रमुख संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं फर्त्याल का प्रचार अभियान व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। क्षेत्र में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मंत्री यतिश्वरानंद का स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
बजौन क्षेत्र पंचायत सीट में सीधा मुकाबला है। विनीता फर्त्याल के खिलाफ आरती देवी मैदान में हैं। समर्थकों का कहना है कि प्रत्याशी विनीता की छवि, स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की काबिलियत के अलावा 2003 में चंपावत के ब्लॉक प्रमुख बने उनके पति बहादुर सिंह फर्त्याल के कार्यकाल में हुए कार्यों का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। प्रचार में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!