70 लाख की हेरोइन जब्त…ऊधमसिंह नगर का युवक गिरफ्त में

बनबसा के पाटनी तिराहा के नजदीक एक व्यक्ति से मिली 213 ग्राम हेरोइन
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा के पाटनी तिराहा के नजदीक एक व्यक्ति से 213 ग्राम हेरोइन (स्मैक) दबोची गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान बलजीत सिंह (37) निवासी ग्राम बलखेड़ा, नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी बलजीत सिंह ने टाटरगंज से लाई इस स्मैक को नेपाल के कैसिनो में ले जाना बताया। दबोची गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख रुपए बताई गई है। SOG ( स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) प्रभारी कमलेश भट्ट और बनबसा के थानाध्यक्ष निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, गणेश बिष्ट, संजय शर्मा, तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल नासिर हुसैन, उमेश राज और गिरीश भट्ट शामिल थे।

error: Content is protected !!