सामंत जिलाध्यक्ष बने…BJP में जश्न

पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण किया और ब्लाँक प्रमुख संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष फर्त्याल सहित कई नेताओं ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। पूर्व जिला पंचायत सदास्य गोविंद सिंह सामंत को चंपावत का BJP का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम को आज 10 मार्च को पार्टी के चंपावत जिला प्रभारी अनिल शाही के हस्ताक्षर से सार्वजनिक किया गया। जिलाध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गई।
बाराकोट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक और ब्लाँक प्रमुख संगठन के उत्तराखंड की पूर्व उपाध्यक्ष विनीता फर्त्याल ने कहा कि सामंत के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को ताकत मिलेगी। पार्टी के सभी नेता एकजुटता के साथ काम कर पार्टी को पंचायती और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाएगी। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, सभासद रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, वरिष्ठ नेता सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, कैलाश अधिकारी, सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा का वास्ता लोहाघाट विधानसभा सीट से था, जबकि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष सामंत का ताल्लुक चंपावत विधानसभा क्षेत्र से है। सामंत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर BJP को मजबूत करेंगे।

error: Content is protected !!