देवीधाम में देवी पूजन…9 कन्याओं का हुआ पूजन

मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र की नवमी में कन्या पूजन हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में शारदीय नवरात्र पर मां पूर्णागिरि देवी धाम में कन्या पूजन किया गया। अखंड धुनि स्थल में आज नवमी को 9 कन्याओं का पूजन हुआ। कन्याओं को देवी मां दुर्गा के रूप में पूजकर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए। जिससे नवरात्र के व्रत का पारण हुआ और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
पप्पू कुलेठा और पंडित छवि पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान किए। पंडित कमलाकांत पांडेय, दयानंद पांडेय, मनोज तिवारी, कैलाश तिवारी, पीतांबर तिवारी, पंकज तिवारी आदि ने देवी पूजा किया। कन्याओं को पारंपरिक रूप से भोजन कराने के अलावा उपहार दिए गए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्याओं को श्रद्धा और सम्मानपूर्वक विदा करना भक्तों को मां दुर्गा का आशीर्वाद दिलाता है।

error: Content is protected !!