गांधी व शास्त्री जयंती…कांग्रेस ने किया याद

चंपावत में कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में आज 2 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और संगठन महामंत्री एडवोकेट निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर ध्वजारोहण करने के साथ उनके चित्र में पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के असाधारण योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व PCC सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, बालादत्त थ्वाल, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह भंडारी, मोहित बिंगराकोटी, अब्दुल नाजिम, महेश बडौला, हरीश कालाकोटी, महादेव जोशी, चतुर सिंह, केदार सिंह सामंत, रमेश जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!