
टनकपुर में कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर नगर कांग्रेस कार्यालय में आज 2 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ध्वजारोहण करने के साथ दोनों महापुरुष के चित्र में पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के असाधारण योगदान को याद किया गया।
बापू ने सत्य, अहिंसा के प्रयोग से ना केवल देश को आजाद कराया, बल्कि दुनिया को भी नया विचार दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने सादगी व नैतिकता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, नीरज मिश्रा, गजेंद्र पाल, सुभाष चंद, आशिफ, साहिल गिरी, प्रिया रावत, श्याम सिंह, श्याम कुमार, कमल पंत, दीप्ती पंत, करन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


