सेनानी पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी नहीं रहे

बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बची सिंह अधिकारी के पुत्र कल्याण सिंह अधिकारी का 80 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, कई संगठनों ने जताया शोक
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बची सिंह अधिकारी के पुत्र और सेवानिवृत्त कर्नल विनोद अधिकारी के पिता कल्याण सिंह अधिकारी (80) का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को पोखरीखाल बाराकोट स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। कल्याण सिंह अधिकारी ITBP से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 2007 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। निधन पर स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति राय, बाराकोट की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, जगदीश सिंह तड़ागी, केदार सिंह अधिकारी, हयात सिंह तड़ागी, नारायण सिंह अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी ने शोक जताया है।

कल्याण सिंह अधिकारी। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!