


80 वर्षीय गायत्री देवी पिछले कुछ समय से बीमार थी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष और सक्टा भोजनालय के स्वामी अमरनाथ सक्टा की मां गायत्री देवी का निधन हो गया। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ 80 वर्षीय गायत्री देवी ने आज 11 अप्रैल को अपने घर में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। आज शुक्रवार अपराह्न को ताड़केश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन पर व्यापार मंडल, राजनीतिक दल, तमाम सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, चंपावत के पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, विकास साह, विजय चौधरी सहित तमाम लोगों ने शोक जताया है।


