
टनकपुर पीलीभीत चुंगी से हिरासत में लिए गए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर दौरे के दौरान विरोध करने छीनीगोठ कार्यक्रम स्थल में जा रहे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। ये कार्यकर्ता चंपावत के पूर्व MLA हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में विरोध जता रहे थे। 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे पीलीभीत चुंगी के पास से इन कार्यकर्ताओं को पकड़ टनकपुर कोतवाली ले जाया गया।
पूर्व MLA हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, वोट चोरी के आरोप लगाते हुए विराध किया। कहा कि प्रदेश में BJP राज में महिला उत्पीड़न, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बड़ेला, चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज मिश्रा, पूर्व सभासद अमित भट्ट, संजय अग्रवाल आसिफ, राहुल राज, मयूर बिष्ट, एडवोकेट शाहबाज़ अंसारी, अमन रावत, खीम सिंह रावत, सतीश पांडेय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित जोशी, छात्रसंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष साहिल गिरी, हरीश शर्मा, विकास शर्मा, राज गंगवार, आदिल, योगेश गुप्ता, शहरोज आदि कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।






