निभाएंगे जिम्मेदारी उठाएंगे रोडवेज कर्मचारी हितों के लिए आवाज

रोडवेज कर्मचारी यूनियन लोहाघाट शाखा का गठन
महिपाल सिंह अध्यक्ष और संतोष कुमार बने लोहाघाट शाखा के मंत्री
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कहा कि निगम के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ ही कर्मचारी हितों के लिए मुखरता से आवाज उठाएगा। यूनियन की स्थानीय शाखा के गठन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ये बात कही। चुनाव अधिकारी मनोज मिश्रा की देखरेख में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
महिपाल सिंह को अध्यक्ष, कौस्तुभ ओली व किशन सिंह को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार को शाखा मंत्री, चरण राणा व मुकेश चंद को संयुक्त मंत्री, जगदीश सिंह को संगठन मंत्री, गजेंद्र द्विवेदी को कोषाध्यक्ष, रमेश मुरारी को संरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विभाग और कर्मचारी हितों के लिए काम करने की शपथ ली। पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रखेंगे और संगठन को सशक्त करने व उनके हक-हकूक के लिए आवाज उठाएंगे। इस दौरान संजीव चंद, मोहन कोहली, आत्म प्रकाश, शेर सिंह, रमेश, कन्हैया लाल, इरशाद अहमद, विनोद कुमार, दीपांशु आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!