

चंपावत के प्रकाश तड़ागी अध्यक्ष, आनंद मुरारी सचिव चुने गए, प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया
देवभूमि टुडे
चंपावत। लोक निर्माण विभाग के वाहन चालक संघ की नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए। सर्वसम्मति से प्रकाश तड़ागी को अध्यक्ष और आनंद मुरारी को सचिव चुना गया। इससे पूर्व वाहन चालक संघ की द्विवार्षिक बैठक में उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष संग्राम सिंह नेगी की अध्यक्षता में लोनिवि भवन में हुई बैठक में वक्ताओं ने शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। बाद में प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुई चुनावी प्रक्रिया में आजाद चंद्र बिनवाल को संरक्षक, कैलाश चंद्र चिलकोटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, त्रिलोकमणि जोशी को संगठन मंत्री, सुंदर राम को प्रचार मंत्री, हरीश बिनवाल को कोषाध्यक्ष और महेश राम को ऑडिटर चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष संग्राम सिंह नेगी और क्षेत्रीय अध्यक्ष आजाद बिनवाल ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों में कार्य करने का भरोसा दिलाया।


