


नीरज शाखा अध्यक्ष और प्रवीण यूनिया के शाखा मंत्री बने
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। टनकपुर डिपो में हुए चुनाव में नीरज को शाखा अध्यक्ष और प्रवीण जोशी को शाखा मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा भुवन रौतेला और पूरन सिंह उपाध्यक्ष, रविंद्र जोशी और धीरज फर्त्याल संयुक्त मंत्री, जगदीश संगठन मंत्री एवं भूपेश गहतोड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इन पदाधिकारियों के अतिरिक्त राजेंद्र बोहरा, अनूप सिंह, सुरेश राणा, वसीम अहमद, लईक हसन एवं दरबान राम को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज ने जिम्मेदारी से विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही कर्मचारियों एवं संगठन हित में काम करने का भरोसा दिलाया है।


