बनबसा के कई गांवों में बाढ़… CM ने जायजा लिया

चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के देवीपुरा, पचपकरिया, वमनपुरी, आनंदपुर, चंदनी क्षेत्र के कई हिस्सों में कई मकान हुए जलमग्र, 36 लोगों को सुरक्षित निकाला, राहत व बचाव कार्य में जुटी सेना, NDRF, SDRF, पुलिस व प्रशासन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़गस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया, हुड्डी नदी को चैनलाइज करने के निर्देश दिए
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा/टनकपुर। भारी बारिश से चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा में नदी किनारे और आसपास के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई जगह मकान बाढ़ से घिर गए हैं। इन क्षेत्रों में फंसे 36 लोगों को सुरक्षित निकाल राहत केंद्र में भेजा गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हुड्डी नदी को चैनलाइज करने के लिए कार्रवाई करने की अफसरों को हिदायत दी।
चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के देवीपुरा, पचपकरिया, गुदमी, आनंदपुर, देशीपुरा, वमनपुरी, चंदनी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कई मकान जलमग्र हुए। बड़े पैमाने पर खेतों में खड़ी फसल भी पानी में डूब गई है। देवीपुरा, गुदमी में 20 लोग, पचपकरिया में 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। फंसे लोगों में ग्रामीणों के अलावा निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी शामिल थे। सेना, NDRF, SDRF की 9 राफ्ट से इन लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया। इसके अलावा 4 जानवरों को भी सुरक्षित ठिकाने पहुंचाया गया। इसके अलावा ज्ञानखेड़ा के कुछ हिस्सों में भी जलभराव हुआ। बचाव और राहत टीम में पुलिस, राजस्व, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारी भी जुटे रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 सितंबर को आनंदपुर, चंदनी क्षेत्र पहुंच बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को ढांढस बधंते हुए पीड़ितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। CM ने NHAI को भी तत्काल प्रभाव से जल निकासी हेतु ठोस प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ऊधमसिंह नगर के DM नितिन सिंह भदौरिया, यूएस नगर के SSP मणिकांत मिश्रा, टनकपुर के SDM आकाश जोशी, पूर्वी तराई के DFO हिमांशु बागरी, कर्नल आकाश, सिंचाई विभाग के SDO आरके यादव सहित कई अफसर और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

error: Content is protected !!