प्राण मित्रों भले ही गंवाना, पर ये झंडा नीचे ना झुकाना…


स्वतंत्रता दिवस पर चंपावत में DM मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण, पौधारोपण हुआ और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत कलेक्ट्रेट परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुए। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी सेनानियों को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद करने व उसकी अहमियत समझने और उसे आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया।
DM ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को UKG में पढ़ने वाली साढ़े चार वर्ष की नन्ही बालिका भार्गवी वर्मा और 59 वर्षीय अर्दली चंदन सिंह रावत, (जिन्होंने अपने 32 वर्षों की सेवा में 5 पिथौरागढ़ तथा 24 चंपावत के कुल 29 जिलाधिकारियों के साथ कार्य कर जनपद के एक मजबूत स्तंभ के रूप में पहचान बनाई है) के हाथों शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी देवी एवं चंद्रमोहन जोशी ने अपने पिता के संघर्ष और बलिदान की स्मृतियां साझा कीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चंद चौड़ाकोटी ने अपने सेनानी पिता दिवंगत रामचंद्र चौड़ाकोटी द्वारा सुनाई जाने वाली प्रेरणादायक कविता ‘प्राण मित्रों भले ही गंवना, पर ये झंडा नीचे ना झुकाना’ सुनाकर भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर GGIC की बालिकाओं और संगीत शिक्षिकाओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में CDO डॉ.जीएस खाती, ADM जयवर्धन शर्मा, SDM अनुराग आर्या, अलकेश नौड़ियाल, DIO धीरज कार्की सहित तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों और नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!