पूर्णागिरि में महिला श्रद्धालु की मौत…बरेली जिले की है मृतका

भैरव मंदिर के पास का है वाकया
परिवार के साथ देवी दर्शन को जा रही थी चंद्रकली
देवभूमि टुडे
चंपावत/मां पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम आई एक महिला श्रद्धालु की एकाएक मौत हो गई है। बरेली जिले की श्रद्धालु के परिजन महिला से बिछुड़ गए थे। वाकये के बाद पुलिस महिला के परिजनों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास कर रही है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की टनकपुर में कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय चंद्रकली पत्नी प्रमोद कुमार निवासी दमखोदा, देवरनिया बरेली परिजनों के साथ देवी मां के दर्शनों के लिए जा रही थी। इसी बीच चढ़ाई में पैदल चलते हुए भैरव मंदिर से कुछ दूरी पर महिला के सीने में दर्द हुआ। उन्हें आननफानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मौत किस वजह से हुई? ये साफ नहीं है, लेकिन लक्षणों के आधार पर हृदय गति रुकने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो।
error: Content is protected !!