CM से मिले एवरेस्ट विजेता सामंत


एवरेस्ट फतह करने वाले चंपावत जिले के पहले युवक हैं वीरेंद्र सिंह सामंत
18 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया था भारतीय तिरंगा और एनसीसी का झंडा
26 जुलाई को राज्यपाल कर चुके हैं वीरेंद्र सिंह सामंत का सम्मान
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले चंपावत जिले के वीरेंद्र सिंह सामंत ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 10 अगस्त को उन्होंने सीएम से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एवरेस्ट पर विजय पताका फहराने वाले सामंत की पीठ थपथपाई।
चंपावत जिले के बड़ोली ग्राम पंचायत के पड़ंगा निवासी वीरेंद्र सिंह सामंत (21) ने 8849 मीटर ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर इस साल 18 मई की सुबह 4:46 बजे एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा और एनसीसी का झंडा फहराया था। वे चंपावत जिले के पहले नौजवान हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। देहरादून से बीएससी कर रहे कैडेट वीरेंद्र सिंह सामंत ने अपने दो साथियों पौड़ी के मुकुल बंगवाल और उत्तरकाशी के सचिन कुमार के साथ एवरेस्ट पर फतह पाई थी। इससे पूर्व 26 जुलाई को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने सामंत को देहरादून राजभवन में सम्मानित किया था।

error: Content is protected !!