

‘अशोक वर्मा के कार्यकाल में बेहतर हुई नगर की आधारभूत सुविधाएं’
नई तैनाती तक पालिका का जिम्मा लोहाघाट के EO सौरभ नेगी को
देवभूमि टुडे
चंपावत। Model district चंपावत की नगरपालिका के EO (अधिशासी अधिकारी) अशोक कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं। 37 साल की सरकारी सेवा पूरी करने वाले वर्मा की छवि प्रतिनिधियों की राय का सम्मान कर विकास कार्यों को कराने वाले कार्य कुशल अधिकारी के रूप मे रही है। सेवानिवृत्ति पर नगरपालिका सभागार में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डीएम नवनीत पांडेय, एडीम जयवर्धन शर्मा, SDM अल्केश नौडियाल, अ सिटी प्रबंधक महेश चौहान, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय सहित कई अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को नगर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने वाला बताया। सभासद प्रेमा चिल्कोटी, दिनेश बर्दोला, मणिप्रभा तिवारी, गौरव कलौनी, रोहित बिष्ट, गीता अधिकारी, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी, नंदन तड़ागी के अलावा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सनी वर्मा, सूरज प्रहरी सहित कई लोगों ने उनके कार्यकाल को नगर के विकास में मील का पत्थर बताया।
सेवानिवृत्त EO अशोक वर्मा ने अधिकारियों, पालिकाध्यक्ष, सभासदों सहित सभी का सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश वन निगम के कर्मी रहे वर्मा बाद में प्रतिनियुक्ति पर शहरी विकास विभाग में आ गए थे। चंपावत के EO के रूप में अभी किसी अधिवारी को नहीं भेजा गया है। नई तैनाती तक पालिका का जिम्मा लोहाघाट के EO सौरभ नेगी को दिया गया है। वे लोहाघाट के EO के साथ यहां का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे।






