

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के पराजित प्रत्याशी सीताराम पोखरियाल की रिकाउंटिंग की मांग खारिज
मतदान के बाद शाम को घोषित हुआ नतीजा
देवभूमि टुडे
चंपावत। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव आज 18 जून को संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सीताराम पोखरियाल को कांटे की टक्कर में 10 वोटों से शिकस्त दी। पराजित प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की,लेकिन चुनाव अधिकारी ने इसे नामंजूर कर दिया। जबकि महामंत्री पद पर साबर सिंह रौथान ने धीरेंद्र कुमार पाठक को 172 वोटों से पराजित किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष पद पर विकास डबराल, संयुक्त मंत्री पद पर मिंटू सिंह राणा और कोषाध्यक्ष पद पर भैरव दत्त भट्ट निर्वाचित हुए। वही चल पड़ा पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।
निर्वाचन अधिकारी पार्टी के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने चुनाव नतीजे की घोषणा की। नतीजों की घोषणा के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने कर्मियों, संगठन और शिक्षा विभाग के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के दो दिनी अधिवेशन के दूसरे दिन 18 जून को मतदान संपन्न हुआ। 1792 वोटर्स ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया निपटाने में चंपावत के प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी राधे श्याम खर्कवाल, जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, जीवन चंद्र कॉलोनी, डॉक्टर एमपी जोशी आदि ने सहयोग किया। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के मुख्य संयोजक व चंपावत के जिलाध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी ने प्रांतीय अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया है।
निर्वाचित प्रतिनिधि:
1.अध्यक्ष: पुष्कर सिंह भैसोड़ा।
2.वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुनील भंडारी।
3.प्रांतीय उपाध्यक्ष: विकास डबराल।
4.महामंत्री: साबर सिंह रौथांण।
5.संयुक्त मंत्री: मिंटू सिंह राणा।
6.कोषाध्यक्ष: भैरव दत्त भट्ट।
इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन:
1.संगठन मंत्री: हेमलता।
2.प्रचार मंत्री: निशा कन्याल।




