मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की प्रांतीय इकाई के चुनाव आज

अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर निर्वाचन होगा, 4 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ
18 जून की सुबह 8 बजे से होगा मतदान
देवभूमि टुडे
चंपावत। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए कल 18 जून को चुनाव होंगे। अधिवेशन के पहले दिन नामांकन की प्रक्रिया आज 17 जून को पूरी हो गई। चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी पाटी के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने बताया कि अध्यक्ष सहित 6 पदों पर कल सुबह 8 बजे से मतदान होगा। अध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद पर सीधा मुकाबला होगा। नामांकन प्रक्रिया निपटाने में चंपावत के प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी राधे श्याम खर्कवाल, जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग किया। 18 जून को मतदान के बाद मतगणना होगी और कल ही चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इन प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला:
1.अध्यक्ष: पुष्कर सिंह भैसोड़ा और सीमा राम पोखरियाल।
2.वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजेश नौटियाल, सुनील भंडारी, संध्या पांडेय और अलंकार सेमवाल।
3.प्रांतीय उपाध्यक्ष: कौशल गुणवत्ता, विनोद और विकास डबराल।
4.महामंत्री: धीरेंद्र कुमार पाठक, साबर सिंह रौथांण और सुभाष रतूड़ी।
5.संयुक्त मंत्री: मिंटू सिंह राणा और कमलेश पुरोहित।
6.कोषाध्यक्ष: मोहम्मद खालिद, सौम्य ढोढियाल, भैरव दत्त और भूपेंद्र सिंह।
इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन:
1.संगठन मंत्री: हेमलता।
2. प्रचार मंत्री: निशा कन्याल।
3.सांस्कृतिक मंत्री: देवेंद्र सिंह रावत।
4.संप्रेक्षक: अर्जुन जौहरी।

error: Content is protected !!